Showing posts with label Hastrekha. Show all posts
Showing posts with label Hastrekha. Show all posts

Saturday, June 25, 2022

क्या आपकी हथेली में है X का निशान

 हाथ की हथेली में X का निशान का क्या मतलब होता है???

नमस्कार दर्शकों मैं हूं आपके साथ पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री श्रीहनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र 'लखनऊ' call-8737866555

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में X का निशान होता है वह लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं लेकिन X का निशान हथेली में किस स्थान पर है इसका अलग-अलग प्रभाव होता है।
Hath me X Ka nishan


हथेली के बीचो बीच X का निशान

जिन लोगों के हाथ में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा केअं बीच में X का निशान होता है ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती इनका समाज में मान सम्मान भी बहुत अधिक होता है यह लोग जीवन में जो भी ठान लेते हैं उसे पूर्ण करके ही रहते है।
Watch this video 



गुरु पर्वत पर X का निशान 

जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के पास X का निशान होता है इस स्थान पर एक्स का निशान बहुत ही शुभ होता है ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं यह अपने जीवन में अधिक ऊंचाइयों को छूते हैं।


शनि पर्वत पर एक्स का निशान

जिन लोगों के हाथों पर शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे एक्स का निशान होता है ऐसे लोगों को वाहन चलाते समय हमेशा ही सावधानी रखनी चाहिए इनको लोहे से चोट लगने की संभावना बनी रहती है क्योंकि ऐसा माना जाता है शनि पर्वत पर एक्स का निशान बहुत ज्यादा शुभ नहीं होता है।
Hath me x ka nishan



सूर्य पर्वत पर एक्स का निशान

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे एक्स का निशान होता है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यवान होते हैं सूर्य पर्वत पर एक्स का निशान व्यक्ति को हमेशा ही ऊंचा पद प्रदान कराता है मान सम्मान में भी वृद्धि होती है

ब्लॉक में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है 
इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते।।



Saturday, May 28, 2022

हाथ में विवाह रेखा कैसे देखे

 शादी कब और कैसे कितनी दूर होगी???

यदि आपके विवाह में देरी हो रही है आप जानना चाहते हैं आपको जीवन साथी कैसा मिलेगा हम से प्रेम करेगा या नहीं ससुराल पक्ष कैसा होगा जानने के लिए हमारे जुड़े रहे मैं हूं आपके साथ... ज्योतिषाचार्य प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
#astrologer #Pramod_Krishna_Shastri 
ज्योतिष हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार देखें तो हाथ की हथेली में विवाह रेखा का विशेष महत्व होता है विवाह रेखा के द्वारा हम जान सकते हैं हमारा विवाह कब और कैसे कहां होगा हमारा जीवन साथी कैसा होगा हमारे हाथ की रेखाएं भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही संकेत दे देती हैं।
 हमारे जीवन में क्या बदलाव होने वाला है हमारा भविष्य कैसा रहेगा इन सभी प्रश्नों के उत्तर हाथ की रेखाओं के द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं।
दर्शकों विवाह रेखा के बारे में जानने से पहले हाथ की कुछ रेखा और स्थानों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है हाथ में अन्य देखा और स्थानों के बारे में जानने के बाद ही विभाग रेखा के बारे में आप सही सटीक जानकारी निकाल सकेंगे।
आइए जानते हैं हथेली में किस स्थान पर होती है विवाह रेखा marriage line in hand
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कनिष्ठका यानी हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर बाहर की ओर जाने वाली रेखा को विवाह रेख के नाम से जाना जाता है चित्र में ध्यान से देखें।
Marriage line



यदि विवाह रेखा हृदय रेखा के ज्यादा पास में है तो 18 से 21 साल की आयु में विवाह होने की संभावना रहती है और यदि हृदय रेखा से विवाह रेखा की दूरी ज्यादा है तो 28 से 31 वर्ष की आयु में लगभग विवाह होता है एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम प्रसंगों के बारे में दर्शाती हैं।
Marriage line


Watch this Video विवाह रेखा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए वीडियो को जरूर देखें...


विवाह रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें..
  • एक अकेली विवाह रेखा साफ स्पष्ट गहरी और लंबी है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसे जातकों को अधिक प्रेम करने वाला जीवन साथी प्राप्त होता है।
  • यदि बुध पर्वत की ओर आते आते विवाह रेखा दो से तीन भागों में बट जाए तो विवाह होते होते टूटने की संभावना रहती है।
  • यदि बुध पर्वत पर दो भागों में विवाह रेखा नजर आए तो विवाह होने के बाद वैवाहिक जीवन में कलह की आशंका रहती है।
  • यदि विवाह रेखा हृदय रेखा से दूर छोटी उंगली के बिल्कुल पास हो साथ ही रेखा यदि ऊपर की ओर मुड़ी हो ऐसे लोगों के विवाह होने मेंबहुत परेशानियां आती है कभी-कभी तो ऐसे लोग अविवाहित ही रह जाते हैं
  • यदि विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो इसे शुभ माना जाता है ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम की कमी नहीं रहती है।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखें तो जिस व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा सूर्य पर्वत तक जाती है उसे शुभ मानते हैं। ऐसे जातकों का विवाह पैसे वाले घर में होता है इनके पास विवाह के बाद पैसों की कभी भी कमी नहीं रहती है।
  • जिन पुरुषों या महिलाओं के हाथ में विवाह रेखा के साथ दो से तीन रेखाएं और होती हैं ऐसे लोगों के जीवन में पति या पत्नी के अलावा प्रेम प्रसंगों की संभावना भी रहती है।
  • स्त्री हो या पुरुष विवाह रेखा के बगल में एक और सामान देखा हो तो दो विवाह का योग बनता है लेकिन दोनों रेखाएं समान होनी चाहिए।
  • ब्लॉक में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते हैं

Friday, October 29, 2021

क्या कहती है आपकी भाग रेखा, bhagya Rekha हाथ में कैसे देखें भाग रेखा

 क्या कहती है आपकी भाग रेखा???,

 हाथ में कैसे देखें भाग रेखा??

 कितनी प्रकार की होती हैं भाग रेखा?? 

भाग रेखा से जुड़ी अनेकों रहस्य fate line जानने के लिए पूरा पढ़ें और हमारे इस वीडियो को देखें

मैं हूं आपके साथ ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री



bhagya Rekha

चित्र के माध्यम से समझें



हस्तरेखा के अनुसार हाथ में भाग रेखा का होना बहुत ही शुभ माना जाता है भाग रेखा में बताती है हमारे जीवन न्यू होने वाले शुभ योगों के बारे में कि व्यक्ति कैसा जीवन व्यतीत करेगा जीवन में कितनी तरक्की होगी गाड़ी बंगला का सुख प्राप्त होगा या नहीं सरकारी नौकरी मिलेगी कितना पैसा होगा जीवन में इन सभी प्रश्नों का उत्तर भाग रेखा #bhagya_Rekha के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है ,

हाथ में स्वयं कैसे देखे भाग रेखा??

चित्र के माध्यम से समझे हस्तरेखा के अनुसार भाग रेखा मणिबंध यानी कलाई से आरंभ होकर मध्यमा उंगली यानी सबसे बड़ी उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है कभी-कभी यह भाग रेखा हृदय रेखा से भी शुरू होती है कुछ लोगों के हाथ में जीवन रेखा के पास से या चंद्र पर्वत शुक्र पर्वत से भी भागने का आरंभ हो सकती है भागने का कहीं से भी प्रारंभ हो लेकिन यह खत्म शनि पर्वत और सूर्य पर्वत पर ही होती है कभी-कभी तर्जनी उंगली यानी गुरु पर्वत पर भी भाग रेखा खत्म होती है विस्तार से जानने के लिए हमारे इस वीडियो को जरूर देखें



Astrologer ...

Pramod Krishna Shastri 

Call - +918737866555


 हथेली से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी को चित्र के माध्यम से समझे जिससे आपको यह पता चल सके हथेली में कौनसा स्थान किस जगह है जिससे भाग्य रेखा को समझने में आसानी हो सके।

bhagya Rekha


1- शुक्र पर्वत आपके अंगूठे के नीचे वाले भाग में स्थित होता है।

2-तर्जनी यानी सबसे पहली उंगली के नीचे बृहस्पति यानी गुरु पर्वत होता है।

3-मध्यमा यानी सबसे बड़ी उंगली के नीचे के स्थान पर शनि पर्वत का स्थान माना जाता है।

4- सूर्य पर्वत अनामिका यानी सबसे छोटी उंगली के बगल वाली उंगली के नीचे होता है।


5-बुध पर्वत कनिष्ठ का यानी सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है।


जानिए भाग्य रेखा के प्रकार एवं फायदे...

भाग्य रेखा मणिबंध यानी कलाई से आरंभ होकर स्पष्ट रूप से सीधी बिना कटे शनि पर्वत यानी सबसे बड़ी उंगली तक जाए तो ऐसा व्यक्ति राजा की तरह जिंदगी व्यतीत करता है 

स्क्रीन पर दिए गए चित्र के माध्यम से समझे

जिनकी भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है ऐसे लोगों का जीवन बहुत ही वैभव पूर्ण व्यतीत होता है ।

ऐसे जातकों के जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती यह जातक जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं वहां उन्हें सफलता प्राप्त होती है इनके पास धन वैभव की कमी नहीं रहती है।


यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर दो भागों में बांट जाए जिसे दोमुंहा भी कहते हैं और एक मुंह गुरु पर्वत की ओर मुड़ जाए तो ऐसे जातक धर्म परायण एवं दानी होते हैं यह लोग दान देने में कभी भी संकोच नहीं करते ऐसे जातक अपना जीवन लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर देते हैं इन्हें समाज में मान सम्मान बहुत अधिक प्राप्त होता है।


यदि हथेली के मध्य में मस्तिष्क रेखा के पास से भाग रेखा का आरंभ होता है तो ऐसे जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं यह लोग सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद भी अपनी योग्यता और लगन से सफलता के उच्च शिखर को पा लेते हैं अपनी मेहनत के द्वारा सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं इनके जीवन में जो भी इन्हें प्राप्त होता है स्वयं की मेहनत से ही इन्हें मिलता है।


यदि भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत को पार कर जाए उंगली के पूरे तक पहुंच जाए ऐसी भाग रेखा शुभ नहीं मानी जाती है ऐसे जातकों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है जीवन संघर्ष से भरा रहता है मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है



यदि भाग रेखा मणिबंध से यानी कलाई से आरंभ होकर शनि पर्वत की ओर जाते हुए हृदय रेखा पर ही रुक जाए तो ऐसे जातकों को प्रेम संबंध के कारण जीवन में असफलताएं प्राप्त होती हैं यही रेखा यह गुरु पर्वत तक पहुंच जाए तो प्रेम संबंध के कारण अनेकों सफलताएं प्राप्त होती है धन की प्राप्ति हमेशा होती रहती है।


यदि भाग्य रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाए और साथ ही जितनी ज्यादा गहरी और स्पष्ट होती है उतना ही शुभ मानी जाती है यह रेखा जीवन रेखा को काटकर निकलती है इसलिए उस उम्र में जातक को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन ऐसे जातकों को पत्नी बहुत ही सुंदर और सुशील प्राप्त होती है।


भाग रेखा जितनी गहरी मोटी और स्पष्ट होती है उसे उतना ही शुभ माना जाता है ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं इन लोगों को पैतृक संपत्ति का अधिक लाभ होता है इनके पास किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती है।



दर्शकों एक बात जीवन में हमेशा ध्यान रखना जिनके हाथों में भाग रेखा या रेखाएं सही नहीं है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है जिनके हाथ में भाग रेखा नहीं होती है वह भी ऊंचे शिखर पर पहुंचते हुए देखे गए हैं जीवन में कर्म ही प्रधान होता है कर्म के द्वारा अपने भाग को भी बदल सकते हैं














हाथ की तीन रेखाएं होती हैं बेहद खास इनमें छुपे हुए जीवन से जुड़े अनेकों रहस्य

 हाथ में यह तीन रेखाएं होती हैं बेहद खास (palmistry lines) इनमें छुपे होते हैं जीवन से जुड़े अनेकों रहस्य...


palmistry lines

चित्र के अनुसार समझे
नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपके साथ पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री आज हम बात करेंगे हाथ की मुख्य तीन रेखाओं के बारे में.. 
1जीवन रेखा
2 हृदय रेखा
3 मस्तिष्क रेखा

हस्त रेखा को भारतीय ज्योतिष का अभिन्न अंग माना गया है हाथ की रेखाओं की सहायता से व्यक्ति के जीवन मैं घटने वाली घटनाओं का पहले से ही अनुमान लगाया जा सकता है।

आइए जानते हैं जीवन रेखा ( life  line) कितने प्रकार की होती है??


हस्त रेखाओं के बारे में जानने की हमारे इस वीडियो को जरूर देखें...
 
Astrologer pramod Krishna Shastri 
Call +918737866555







1 कटी हुई जीवन रेखा
 2 छोटी जीवन रेखा
 3 जंजीर की तरह जीवन रेखा
 4 जीवन रेखा में क्रॉस का निशान
5 जीवन रेखा का पूर्ण रूप से ना बनना
6 लंबी एवं गहरी जीवन रेखा
7 मोटी जीवन रेखा


लंबी एवं गहरी जीवन रेखा...

जिन लोगों के हथेली में जीवन रेखा लंबी एवं गहरी होती है वह लोग जीवन भर निरोगी रहते हैं साथ ही लंबी आयु समझी जाती है।


जीवन रेखा में क्रॉस (×) का निशान...


अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा के अंत में क्रॉस का निशान होता है तो इसका संकेत होता है कि व्यक्ति को जीवन के अंतिम समय में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


क्या आपके हाथ में छोटी जीवन रेखा है ???

जिन लोगों के हाथों में छोटी जीवन रेखा होती ऐसे लोग बहुत ही कोमल स्वभाव के होते हैं इसी स्वभाव के कारण लोग उन पर हावी होने का प्रयास करते हैं साथ ही ऐसे जातकों का जीवन बीमारियों से घिरा रहता है साथी छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटती रहती हैं छोटी जीवन रेखा संकेत करती है कम उम्र के बारे में



कटी हुई जीवन रेखा

जिन जातक के हाथ में जीवन रेखा को अनेकों छोटी-छोटी रेखाएं काट रही है तो व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ी बीमारी या सड़क दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है।


यदि जीवन रेखा साफ-सुथरी और स्पष्ट रूप से अर्ध गोलाकार के आकार की है तो ऐसी रेखा बहुत ही शुभ मानी जाती है ऐसे लोग बहुत ही उत्साह ही ऊर्जावान और लंबी उम्र के होते हैं इनका जीवन हमेशा ही निरोगी रहता है।


हाथ की हथेली में जंजीर की तरह जीवन रेखा

ऐसा व्यक्ति जिसके हाथ में जंजीर की तरह जीवन रेखा होती है वह हमेशा ही बीमारियों से घिरा रहता है।
 जंजीर की तरह जीवन रेखा जगह-जगह कटीली होती है जिसके कारण अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है शारीरिक कष्ट जीवन भर प्राप्त होता है



जानिए हृदय रेखा के बारे में...


फिर तो रेखा का आरंभ तर्जनी उंगली के पास से होता है
तर्जनी उंगली से होते हुए कनिष्ठा उंगली की ओर ह्रदय रेखा जाती है।

कभी-कभी हृदय रेखा पहली और दूसरी उंगली के बीच से शुरू होती है किसी के हाथ में शनि पर्वत यानी सबसे बड़ी उंगली में से रेखा आरंभ होती है जो कि कनिष्ठ का यानी सबसे छोटी उंगली तक जाती है।


जिनके हाथ में हृदय रेखा ना के बराबर होती है हृदय रेखा का ना होना संकेत देता है कि ऐसे लोग बहुत ही स्वार्थी होते हैं चतुर तर्क करने में माहिर और कामुक होते हैं।
ऐसे लोग दिल से नहीं दिमाग से काम लेते हैं ऐसे लोग हमेशा ही संवेदनाओं से दूर रहते हैं।
 इनके जीवन में प्रेम कोई मतलब नहीं होता है।

जिनके हाथ में हृदय रेखा आधी अधूरी है मृत्यु हुई नजर आती है ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम की कमी हमेशा रहती है इनको प्यार में हमेशा धोखा ही मिलता है जीवन में आनंद का अभाव रहता है।

यदि हृदय रेखा लंबी दोषमुक्त होती है तो ऐसे जातकों के जीवन में प्रेम की कमी नहीं रहती उन्हें प्रेम में बहुत ही अच्छे परिणाम हासिल होते हैं यदि हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए या अन्य कोई रेखा हृदय रेखा को काट दे तो ऐसे लोग हमेशा ही तनाव भरा जीवन व्यतीत करते हैं।



अब जानेंगे मस्तिष्क रेखा के बारे में...


जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा का आपस में बहुत ही गहरा संबंध होता है।
ज्यादातर जीवन रेखा के अंदर से मिलते हुए मस्तिष्क रेखा का आरंभ होता है

यदि मस्तिष्क रेखा जहां समाप्त होती है वहां क्रॉस का निशान हो तो ऐसे जातक वृद्धावस्था में मंदबुद्धि के हो जाते हैं ऐसा ज्योतिष शास्त्र कहता है।










Wednesday, September 22, 2021

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 

हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखे तो हाथ की उंगलियों के पोरों में शंख और चक्र के निशान का विशेष महत्व बताया गया है। इन चिन्हों के द्वारा व्यक्ति के जीवन मैं आने वाली परेशानियों एवं समस्त सुख वैभव के बारे में पता चलता है।

आइए जानते हैं उंगलियों पर शंख के निशान का क्या महत्व होता है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखे तो हाथ की उंगलियों में शंख के निशान का विशेष महत्त्व है

ज्योतिषाचार्य - पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज के अनुसार जाने÷pramod Krishna Shastri 

शंख÷ 

हिंदू धर्म में शंख का विशेष स्थान है इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। हिंदू देवी देवता संत अपने हाथ में धारण करते हैं शंख विजय का सूचक भी माना जाता है।


चक्र÷

चक्र भगवान विष्णु से संबंधित क्षेत्र का चिन्ह हाथ की उंगलियों के पूर्व में पाया जाता है कभी-कभी यह चिह्न हथेली में भी मिल जाता है जिन जातकों के हथेली में चक्र का निशान होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं उनके जीवन में कभी भी किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती है।

हथेली पर बनी रेखाओं के बारे में तो हर कोई जान लेता है उन्हें देखकर अपना भविष्य तय कर सकता है लेकिन उंगलियों के पोरों में बने चक्र के निशान पर कम ही लोगों का ध्यान जाता है उंगलियों में शंख और चक्र से भी जीवन में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस वीडियो को जरूर देखें


हस्तरेखा

Hastrekha

 उंगली में चक्र का निशान

Janm kundli 

Sankh 

हाथ में शंख का निशान

Chakra 

#Pramod_Krishna_Shastri #astrologer 

Call 87378665555

माणिक्य रत्न के चमत्कारी फायदे

  12 राशियों में माणिक रत्न धारण करने से किसे होगा लाभ और किसे होगी हानि??? राशि के अनुसार किसे माणिक रत्न धारण करना चाहिए?? Pramod Krishna ...