Thursday, January 20, 2022

महामंत्र,ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के द्वारा होगा सभी समस्याओं का समाधान

 

एक मंत्र करेगा अनेक समस्याओं का समाधान - प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज


 - आज के समय में मनुष्य इतना अधिक व्यस्त रहता है जिसके कारण रात्रि में नींद नहीं आती शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से ग्रसित रहता है !
A single mantra can resolve all your problems
Narayan mantra
इस कलयुग में हर कोई दुखी है लेकिन अगर कोई समस्या होती है तो उसका समाधान भी होता है
पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने इस बात को पहले ही लिख दिया था



                 दोहा
कोई तन से दुखी कोई मन से दुखी,
     कोई धन बिन रहत उदास
थोड़े-थोड़े सब दुखी सुखी राम के दास !!
    
अर्थ -
 कोई तन से दुखी है कोई मन से दुखी है कोई धन से दुखी है थोड़े थोड़े सभी दुखी हैं सुखी केवल भगवान के भक्त हैं
आजकल लोग अनेक समस्याओं से ग्रसित हैं जैसे
- जिनको रात्रि में नींद नहीं आती
-जिनको ब्लड प्रेशर शुगर की समस्या रहती है
-लोगों को मानसिक शांति प्राप्त नहीं होती
-मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती
-लोगों के घर में शांति नहीं रहती धन का अभाव रहता है
-जिनके घरों में हमेशा कलह रहती है
-जो लोग अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित रहते हैं
"इन सभी समस्याओं के निवारण हेतु इस मंत्र का जाप करें"

 महामंत्र÷  ॐ नमों भगवते वासुदेवाय नमः


जिनको रात्रि में नींद नहीं आती वह लोग सोने से पहले हाथ पैर धुलकर, लेटें नेत्रों को बंद करके होठ और जिव्हा को बिना हिलाए अंतर आत्मा से इस मंत्र का उच्चारण करते करें अनेक समस्याओं के निवारण हेतु प्रातः काल स्नान के उपरांत तुलसी की माला से पांच माला जप करें !

दिन में कार्य के समय कभी भी मन ही मन मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं इससे समस्याओं का समाधान होगा,
 जीवन सुखमय होगा!

श्री हनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र''लखनऊ''
Astrologer Pramod Krishna Shastri 
       Call +91- 8737 866 555

Wednesday, January 19, 2022

पुखराज रत्न किसे नहीं पहनना चाहिए किस राशि के लोग पहन सकते हैं पुखराज रत्न



जानिए ???   किस राशि के लोग पहन सकते हैं पुखराज रत्न...

 किस राशि के लोगों को भूल कर भी नहीं पहनना चाहिए पुखराज रत्न


 दर्शकों कोई भी रत्न धारण करने से पहले
अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण 
अवश्य कराएं तभी रत्न धारण करें।
ज्योतिषी परामर्श के बिना रत्न भूलकर भी रत्न धारण ना करें।

Pukhraj stone
        Astrologer  pramod  Krishna Shastri
                       Call  +91 8737866555

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है।
 मंगल और गुरु के बीच बहुत ही अच्छे संबंध माने जाते हैं
 साथ ही गुरु का मेष राशि के नवे और बारहवें भाव पर भी प्रभाव रहता है जोकि बहुत ही अच्छा माना जाता है।
इसलिए मेष राशि के जातक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं
 मेष राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करने से कोई भी परेशानी उत्पन्न नहीं होती है।

वृष राशि-- वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है शुक्र और गुरु का संबंध देखा जाए तो बहुत ही अच्छा माना जाता है गुरु वृषभ राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी है वृष राशि के दूसरे चौथे पांचवें नवे दसवें और ग्यारहवें भाव में गुरु हो तो व्यक्ति को आर्थिक संबंधी अनेकों सफलताएं प्राप्त होती हैं जिससे धन योग बनता है ज्योतिष के अनुसार देखें तो दर्शन राशि के जातक भी पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष परामर्श अवश्य करें यह मैं आपसे बार-बार कहूंगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है संबंध की बात करें तो गुरु और बुध के बीच सामान्य संबंध माने जाते हैं मिथुन राशि के जातकों के गुरु दूसरे चौथे पांचवें सातवें आठवें भाव में होने से जातक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि की बात करें तो कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव माने जाते हैं चंद्र और गुरु का बहुत अच्छा संबंध माना जाता है गुरु छठे और नवे भाव में होने से कर्क राशि के जातक भी पुखराज पहन सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य और गुरु का सकारात्मक संबंध होता है जिसे बहुत ही अच्छा माना जाता है यह दोनों को एक दूसरे के मित्र माने जाते हैं सिंह राशि के गुरु पांचवे और आठवें भाव के स्वामी होने पर जातक पुखराज रत्न धारण कर सकता है इससे उसे लाभ प्राप्त होगा।


 Astrologer Pramod Krishna Shastri
Call +91 8737866555

कन्या राशि- कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है रतन की बात करें तो वैसे तो कन्या राशि के जातक को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए गुरु चौथी और सातवें भाव का स्वामी है चौथे भाव का संबंध माता भूमि भवन आदि से देखा जाता है सातवा कर जीवनसाथी और मार्केट का होता है इसलिए कन्या राशि के लोग पुखराज रत्न धारण करें कन्या राशि के जातक यदि पुखराज रत्न धारण करते हैं तो उन्हें अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- तुला राशि के तीसरे और छोटे घर का स्वामी गुरु होता है तुला राशि का स्वामी शुक्र माना जाता है गुरु और शुक्र के मध्य अच्छे संबंध नहीं होते इसलिए तुला राशि के जातकों को भी पुखराज रत्न धारण नहीं करना चाहिए इससे इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है


---------------------------------------------------------------------
 यदि आप पुखराज रत्न धारण करना चाहते हैं तो किसी ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करें सभी रत्न धारण करें।
----------------------------------------------


वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है मंगल और गुरु के मित्रता की बात करें तो बहुत ही अच्छी मैत्री मानी जाती है इस राशि के लोग मूंगा रत्न के साथ पुखराज रत्न भी धारण कर सकते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु पंचम स्थान से संबंधित बहुत ही शुभ फल प्रदान करता है लेकिन वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु द्वितीय होने के कारण मार्केट भी प्रबल बनाता है इसलिए पुखराज नहीं पहनना चाहिए।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए पुखराज रत्न बहुत ही लाभकारी होता है पुखराज रत्न धारण करने से इन लोगों को अनेकों लाभ होते हैं आर्थिक स्थिति मजबूत होती है धनु राशि वालों के लिए गुरु लग्न और चतुर्थ स्थान का स्वामी होता है यह स्थान शुभ माने जाते हैं इसलिए विशेष रूप से कहे तो धनु राशि वालों के लिए पुखराज रत्न सोने पर सुहागा का काम करता है।

कुंभ राशि- सभी जानते हैं कि कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है इस राशि में गुरु द्वितीयेश प्रबल मार्केस और साथ ही गुरु एकादश होने के कारण अकारक होता है इसलिए कुंभ राशि के जातकों को भूलकर भी पुखराज रत्न नहीं पहनना चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न बहुत ही लाभकारी माना जाता है मीन राशि वालों के लिए ग्रुप प्रथम और दशम भाव का स्वामी होता है मीन राशि के जातक यदि पुखराज रत्न धारण करते हैं तो इनको सभी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता है आमदनी बढ़ती है कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है 

मीन राशि और धनु राशि
इन 2 राशियों के लिए पुखराज रत्न बहुत ही लाभकारी माना जाता है मीन राशि के जातकों पर पुखराज रत्न बहुत ही चमत्कारी प्रभाव डालता है मीन और धनु राशि के जातक यदि पुखराज रत्न धारण करते हैं तो इनको अनेकों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं आर्थिक स्थिति मजबूत होती है व्यापार में सफलता प्राप्त होती है कुल मिलाकर कहे तो मीन और धनु राशि के जातक यदि पुखराज रत्न धारण करते हैं तो उन्हें सभी क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होती हैं।



 





नए साल वर्ष 2022 में इन 2 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना ,नए साल में बदलेगी ग्रहों की चाल ,होंगे अनेकों बदलाव

 नए साल वर्ष 2022 में इन दो राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान 

  • नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपके साथ
  •  ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद कृष्ण "शास्त्री"
  • #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer 
  • दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो ना जानना चाहता हो कि उसके जीवन में नया साल क्या बदलाव लेकर आएगा हर कोई जानना चाहता है। उसके जीवन में क्या नया होने वाला है नया साल उसके जीवन में क्या लेकर आएगा इसी बात को ध्यान मैं रखते हुए हम लाए हैं आपके लिए नए साल 2022 का राशिफल।

  मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा ???
#mesh_rashifal2022| 
जनवरी माह में मंगल का धनु राशि में गोचर होने वाला है जिसके प्रभाव से आपको विशेष लाभ होने वाला है आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूलता प्राप्त होगी साथ ही यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मकता भी लेकर आएगा

अप्रैल माह में गुरु का गोचर विद्यार्थियों के लिए शुभ होगा जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इसका विशेष लाभ प्राप्त होगा आर्थिक दृष्टि से देखें तो मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही अच्छा रहने वाला है।


वृषभ राशि

#Vrish_rashifal_2022 वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 कैसा रहने वाला हैनया साल 2022 वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है 16 जनवरी को मंगल ग्रह का गोचर आपके भाग्य को म7जबूत बनाएगा।नौकरी व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है अप्रैल के महीने में एक साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन आपको अनेकों लाभ प्रदान करेगा ।

इस वर्ष धन  लाभ के संकेत भी दिख रहे हैं।

दर्शकों यदि आपके मन में कोई सवाल है
या फिर आप अपनी जन्म कुंडली के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो हमें कॉल करें या कमेंट बॉक्स में लिखें
#Pramod_Krishna_Shastri #astrologer 
Call +91 8737866555 / +919453316276




मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के लोगों के लिए यह वर्ष अनेकों चुनौतियों से भरा होगा मिथुन राशि के जातकों को 17 फरवरी से अप्रैल तक स्वास्थ संबंधी समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है लेकिन अप्रैल के बाद राहु का गोचर सकारात्मक प्रभाव डालेगा लेकिन कुल मिलाकर कहें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा अनेकों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है


कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत मैं कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 कर्क राशि के सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति कुछ उथल पुथल मचा सकती।
 16 जनवरी के बाद मंगल का धनु राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
साथ ही आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा।
कुंभ राशि में शनि का गोचर होने से अप्रैल से लेकर जुलाई तक के समय मे आर्थिक जीवन प्रभावित होगा लेकिन वर्ष का अंत आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की बात करें तो आने बाला नया साल कुछ मिलाजुला रहने वाला है साल के शुरुआत की बात करें तो पंचम भाव में गुरु की उपस्थिति आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।

26 जनवरी को मंगल ग्रह आपकी राशि में छठे भाव में उपस्थित होगा इस दौरान आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना दिख रही है सिंह राशि को फरवरी और अप्रैल माह में कुछ सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि इस दौरान एक साथ कई ग्रहों का फेरबदल आपके लिए शुभ नहीं रहेगा सिंह राशि जातकों को वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी



कन्या राशि
#Kanya_rashifal2022 
कन्या राशि के जातकों के लिए नए साल का शुरुआती समय काफी अच्छा रहने वाला है।
 जनवरी में मंगल का धनु राशि में गोचर आपको अनेकों लाभ प्रदान करेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगा।

 लेकिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं का कुछ सामना करना पड़ सकता है मार्च महा के शुरुआती दिनों में चार प्रमुख ग्रह शनि मंगल बुध और शुक्र का एक साथ उपस्थित होना चतुर ग्रही योग का निर्माण करेगा।
 जिससे आपको अनेकों लाभ होंगे जीवन में सकारात्मकता आएगी यह वर्ष आपके लिए शुभ रहने वाला है।




तुला राशि

#Tula_rashifal 2022
के जातकों के लिए नया साल वर्ष 2022 की शुरुआत में 
शारीरिक मानसिक और नौकरी व्यवसाय से जुड़े अनेकों शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 जनवरी में धनु राशि में मंगल का गोचर भी आपको शुभ फल प्रदान करेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 2022 में सबसे विशेष बात यह रहेगी कि आप इस साल धन का संचय कर सकेंगे।
 छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी।


वृश्चिक राशि
Vrischik rashifal 2022


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 कुछ मिलाजुला रहने वाला है वर्ष की शुरुआत में बात करें तो अप्रैल माह तक खर्चों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है कुंभ राशि में शनि का गोचर आपको अनेकों शुभ फल प्रदान करेगा ।
जैसे आर्थिक परिवारिक और करियर से जुड़े लाभ प्रदान करेगा।
 जिसके परिणाम स्वरूप आप की स्थिति बेहतर होगी आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकेगा
 नौकरी व्यवसाय में आपकी उन्नति हो सकती है।


धनु राशि
#Dhanu_rashifal 2022

 धनु राशि के जातकों के लिए नया साल वर्ष 2022 आर्थिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
 जनवरी में मंगल ग्रह का आपकी ही राशि में गोचर धन लाभ का योग बना रहा है।
 आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगा मंगल का गोचर लेकिन यह गोचर आपको मानसिक तनाव देने का कारण बन सकता है।
मंगल आपके सप्तम भाव को देखेगा जिससे आपके परिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।




मकर राशि
#Makar_rashifal 2022
मकर राशि के जातकों के लिए नया साल वर्ष 2022 कई उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है ।
शनि के राशि परिवर्तन से कैरियर आर्थिक और शिक्षा क्षेत्र के लिए यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
 लेकिन इस वर्ष आपको अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है द्वादश भाव में मंगल का गोचर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
 मकर राशि के जातक अपने खान-पान पर ध्यान दें व्यायाम अवश्य करें।


कुंभ राशि 
#Kumbh_rashifal 2022

कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही शुभ रहने वाला है आर्थिक दृष्टि से इस साल आपको अनेकों सफलताएं मिलने की संभावना दिख रही है।
 जनवरी माह में मंगल का गोचर भी आपको धन से जुड़े अनेकों लाभ प्रदान करेगा मार्च की शुरुआत में शनि मंगल बुध और शुक्र का एक साथ युति करना आपको अनेकों लाभ प्रदान करेगा।
 लेकिन कुंभ राशि के जातक एक बात हमेशा ध्यान रखें कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें किसी भी चीज को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
धनु राशि में मंगल ग्रह की उपस्थिति आपको नौकरी व्यवसाय में अनेकों सफलताएं प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।



मीन राशि
#Meen_rashifal_2022


मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही शुभ रहने वाला है।
 इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी शनिदेव का 11वें और 12वें भाव में उपस्थित होना आपके आय के स्रोतों को मजबूत बनाएगा।
अक्टूबर माह के बीच कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपके जीवन में अनेकों उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 मीन राशि मैं गुरु बृहस्पति का गोचर भी आपको व्यापार क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा नौकरी में भी आपकी उन्नति हो सकती है।
वेतन में वृद्धि होगी विशेष रुप से कहे तो नौकरी व्यवसाय में आपको तरक्की मिलने वाली है।















माणिक्य रत्न के चमत्कारी फायदे

  12 राशियों में माणिक रत्न धारण करने से किसे होगा लाभ और किसे होगी हानि??? राशि के अनुसार किसे माणिक रत्न धारण करना चाहिए?? Pramod Krishna ...