Tuesday, June 28, 2022

बच्चों को लगी बुरी नजर कैसे उतारे

 कारोबार पर लगी काली नजर को कैसे दूर करें

क्या आप के कारोबार पर लगी है काली नजर???
 व्यापार में हो रही है हानि???
 बना बनाया काम बिगड़ जाता है ???
बच्चों को लगी नजर कैसे उतारे काली नजर से बचने और उसे दूर करने के लिए पूरा पढ़ें...

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
श्रीहनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र लखनऊ- 8737866555


      हम अपने जीवन में कई बार छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए ऐसा कई बार होता है जीवन में चलते-चलते चीजें बंद हो जाती है अचानक से व्यापार में नुकसान होने लगता है।
हमारे घर परिवार में नजर दोष के कारण हंसता खेलता छोटा बच्चा गुमसुम सा हो जाता है या फिर लगातार रोता ही रहता है दूध नहीं पीता है।
कार्यों में अड़चनें आने लगती हैं बहुत कोशिशों के बाद भी असफलता का ही सामना करना पड़ता है।

यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही घटित हो रहा है तो आपको नजर दोष के बारे में जरूर जानना चाहिए जी हां कई बार आपक कारोबार को आपकी खुशियों को दूसरे की नजर लग जाती है और आपको पता भी नहीं चलता है। 
बच्चों को लगी नजर कैसे उतारे


जानिए क्या होता है नजर दोष??

नजर दोष के कारण लोगों के जीवन में अचानक अनेकों तरह की परेशानियां आने लगती है ऐसी मान्यता है कि जब किसी को किसी की बुरी नजर लगती है तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।


यह भी पढें 


कारोबार पर लगी बुरी नजर कैसे दूर करें

जब आपको लगे कि अचानक ही आप के कारोबार में नुकसान होने लगा है मेहनत करने के बाद भी हानि हो रही है व्यापार में किसी की नजर लग गई है तो उसे दूर करने के लिए इन उपायों को जरूर करें

1- दुकान से एक नया चाकू खरीद ले एक नींबू तीन जोड़ा लॉन्ग हाथ के मुट्ठी में दबा लें और अब व्यापारिक स्थल के सभी कोने तक नींबू लोंग का उतारा करें इसके बाद बाहर जाकर नींबू काटकर लॉन्ग के साथ उत्तर दिशा में फेंक दें लॉन्ग नींबू का उतारा करते समय कोई टोके ना इस बात का भी ध्यान रखें चाकू को भी बाहर ही फेंक दें यह उपाय शनिवार की रात को करने से अधिक लाभ होता है।


 2- शनिवार के दिन श्री हनुमान जी महाराज की  लाल रंग की मूर्ति जो आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में होनी चाहिए
उसे व्यापारिक स्थल में स्थापित करें रोज लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

3- व्यापारिक स्थल पर तीन अंगूर लंबा चौड़ा पीले सिंदूर और गाय के घी से गेट के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं इस उपाय को करने से नजर तो उतर ही जाएगी साथ ही कारोबार में वृद्धि भी होगी।
                       
Please watch this video 

छोटे बच्चे के दूध पर नजर दोष कैसे मिटाएं

यदि आपके छोटे बच्चे ने अचानक दूध पीना छोड़ दिया है प्रयास करने के बाद भी बच्चा दूध नहीं पी रहा है तो इस उपाय को जरूर करें...

जिस बच्चे को नजर लगी है उसके सिर पर से एक गिलास कच्चा दूध तीन बार उतारे और काले कुत्ते को पिला दें यह उपाय करते समय कोई टोके ना इस बात का ध्यान रखें।

बच्चों को लगी नजर कैसे उतारे -

दर्शकों अगर आपके घर में किसी को भी नजर लगी है तो इस उपाय को जरूर करें एक गिलास में शुद्ध जल भर ले उसमें तीन लॉन्ग का जोड़ा डालें कुछ मिश्री के दाने भी डाल दें अब नजर लगे व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतार हैं और उस जल को बाहर घर के दरवाजे से दूर फेंक दें इस क्रिया को लगातार तीन बार करना होगा उपाय करते समय कोई टोके ना बोले ना इस बात का ध्यान रखें।

नजर उतारने का दूसरा उपाय -

यदि किसी बच्चे या व्यक्ति को नजर लग गई है तो काले कपड़े में 7 साबुत हल्दी की गाठें बांधकर नजर लगे व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें जिससे नजर दोष समाप्त हो जाएगा।

तीसरा उपाय -
शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर श्री हनुमान जी महाराज के दाहिने कंधे से सिंदूर लेकर नजर पीड़ित व्यक्ति के माथे पर लगा दे इससे बुरी नजर समाप्त हो जाएगी।

ब्लॉग में दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते आपका विश्वास ही आपको फल देगा।





Sunday, June 26, 2022

जलते हुए दीपक की लौ में फूल बनने का क्या मतलब होता है

 जलते हुए दीपक में फूल बनना शुभ होता है या अशुभ ???

दर्शकों ज्ञानवर्धक पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉक से जुड़े रहें मैं हूं आपके साथ पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री
 श्रीहनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र 'लखनऊ'

हमारे सनातन धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले लोग पूजा करने करते हैं साथ ही भगवान के सामने घी का या तेल का दीपक जलाते हैं ऐसी मान्यता है भगवान के सामने घी या तेल का दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं हमारे हिंदू समाज में नित्य प्रतिदिन सुबह -  सायंकाल में दीया जलाकर भगवान की आरती करने का विधान है।
 जब हम दिया जला कर रखते हैं तो कभी कभी कुछ समय बाद दिया कि बाती लो में कुछ आकृतियां बनने लगती हैं जैसे फूल या भगवान की आकृति आदि जिसके कारण हमारे मन में अनेकों प्रश्न उठते हैं इसका क्या मतलब होता है ??
जलते दीपक में फूल बनना


जानिए जलते दीपक में फूल बनने का क्या मतलब होता है 

ऐसा माना जाता है कि जलते हुए दीए में आकृति बनना बहुत ही शुभ होता है भक्त भगवान के सामने बैठकर दीपक जलाकर भगवान की पूजा अर्चना करते हैं अपने इष्ट देवता को मनाते हैं और तभी जलते हुए दीपक में कुछ आकृतियां बनने लगती है इसका मतलब यह होता है भगवान आपकी पूजा को स्वीकार कर रहे हैं भगवान की कृपा आपको प्राप्त हो रही है।

दीपक में फूल बनना

यदि आप नित्य देसी घी का दीपक जलाते हैं और रोज ही आपके दीपक की बाती में फूल या कोई आकृति बन जाती है तो आप अपने आप को भाग्यशाली समझिए और साथ ही अब आपको और ज्यादा पूजा पाठ करना चाहिए अपने इष्ट देवता पर भरोसा रखना चाहिए। आपकी जल्द ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है।


यह भी पढ़ें ...

हाथ में X का निशान का क्या मतलब होता है


जलते हुए दीपक में फूल बनने का अर्थ होता है भगवान आप पर प्रसन्न हैं साथ ही आपकी पूजा पाठ को भगवान स्वीकार कर रहे हैं।



Saturday, June 25, 2022

क्या आपकी हथेली में है X का निशान

 हाथ की हथेली में X का निशान का क्या मतलब होता है???

नमस्कार दर्शकों मैं हूं आपके साथ पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री श्रीहनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र 'लखनऊ' call-8737866555

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में X का निशान होता है वह लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं लेकिन X का निशान हथेली में किस स्थान पर है इसका अलग-अलग प्रभाव होता है।
Hath me X Ka nishan


हथेली के बीचो बीच X का निशान

जिन लोगों के हाथ में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा केअं बीच में X का निशान होता है ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती इनका समाज में मान सम्मान भी बहुत अधिक होता है यह लोग जीवन में जो भी ठान लेते हैं उसे पूर्ण करके ही रहते है।
Watch this video 



गुरु पर्वत पर X का निशान 

जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के पास X का निशान होता है इस स्थान पर एक्स का निशान बहुत ही शुभ होता है ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं यह अपने जीवन में अधिक ऊंचाइयों को छूते हैं।


शनि पर्वत पर एक्स का निशान

जिन लोगों के हाथों पर शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे एक्स का निशान होता है ऐसे लोगों को वाहन चलाते समय हमेशा ही सावधानी रखनी चाहिए इनको लोहे से चोट लगने की संभावना बनी रहती है क्योंकि ऐसा माना जाता है शनि पर्वत पर एक्स का निशान बहुत ज्यादा शुभ नहीं होता है।
Hath me x ka nishan



सूर्य पर्वत पर एक्स का निशान

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे एक्स का निशान होता है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यवान होते हैं सूर्य पर्वत पर एक्स का निशान व्यक्ति को हमेशा ही ऊंचा पद प्रदान कराता है मान सम्मान में भी वृद्धि होती है

ब्लॉक में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है 
इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते।।



Wednesday, June 22, 2022

हाथ की हथेली में M के निशान का क्या प्रभाव होता है

 क्या आपकी हथेली में है M का निशान ???

 हमारे जीवन में इस एम के निशान का क्या प्रभाव होता है
हथेली में M के निशान से सोई हुई किस्मत जाग जाएगी या फिर करना पड़ेगा परेशानियों का सामना।
 दर्शकों मैं हूं आपके साथ पंडित प्रमोद कृष्ण (शास्त्री) 
श्री हनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र 'लखनऊ'

दर्शकों ज्योतिष हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की हथेली में रेखाओं के द्वारा कुछ निशानों का निर्माण हो जाता है जैसे अंग्रेजी का शब्द X या फिर M का निशान किसी किसी के हाथ में त्रिशूल, मछली, ॐ जैसे निशान पाए जाते हैं आज हम बात करेंगे M के निशान के बारे में..
Please Watch this video 


हाथ की हथेली में M का निशान

जिन जातकों के हाथ में M का निशान होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं हथेली में M का निशान जीवन रेखा मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के द्वारा मिलकर बनता है चित्र में ध्यान से देखें..
Pramod Krishna shastri

जिलों के हाथ में एम का निशान होता है वे लोग किसी और के बताए रास्ते पर चलना पसंद नहीं करते बल्कि ऐसे लोग स्वयं अपना बनाते हैं यह लोग अपनी मेहनत से ही सब कुछ प्राप्त करते हैं हथेली पर एम के निशान वाले लोग जीवन में प्रेम को विशेष महत्व देते हैं यह लोग जिस से भी प्रेम करते हैं बहुत ही सच्चा प्रेम करते हैं इनका जीवन साथी इनसे कभी भी असंतुष्ट नहीं रहता है लेकिन यह लोग बहुत जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिसके कारण इनको अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिन पर यह लोग भरोसा करते हैं वही लोग इन को धोखा दे देते हैं।

यह भी पढें ...


हथेली पर M का निशान वैसे तो सकारात्मक गुनौर स्वभाव के बारे में बतलाता है लेकिन यह तो कोई व्यक्ति बाएं हाथ से कार्य करता है क्योंकि किसी किसी की आदत होती है वह अपने सभी कार्य दाहिने हाथ से ना करते हुए बाएं हाथ से करते हैं ऐसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि वह लोग अपना बांया हाथ देखें

जिन लोगों के हाथ में एम का निशान बिल्कुल साफ स्पष्ट होता है कोई भी छोटी रेखाएं एम के निशान को नहीं काटती है तो ऐसे लोगों को कानूनी राजनीति या फिर मैनेजमेंट मैं रुचि अधिक होती है इन क्षेत्रों मैं इन्हें सफलता भी प्राप्त होती है यह बोलने में भी बहुत माहिर होते हैं अपनी वाणी के प्रभाव से यह लोगों से कुछ भी करवा सकते हैं।
Pramod Krishna shastri


दर्शकों एम के निशान को भाग्यशाली और सुख समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है लेकिन रेखाएं हमेशा बदलती रहती है ऐसा माना जाता है हमारे कर्म के अनुसार रेखाएं बदल जाती हैं।
अगर आप कर्म पर विश्वास रखते हैं मेहनत करते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है रेखाएं तो बदलती रहती है लेकिन हमारे कर्म के अनुसार ही हमें सफलता प्राप्त होती है मेहनत करने वाले लोग अपना भाग्य स्वयं लिखते हैं।

ये भी पढें--




दर्शकों हमारे द्वारा दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते

माणिक्य रत्न के चमत्कारी फायदे

  12 राशियों में माणिक रत्न धारण करने से किसे होगा लाभ और किसे होगी हानि??? राशि के अनुसार किसे माणिक रत्न धारण करना चाहिए?? Pramod Krishna ...