शादी कब और कैसे कितनी दूर होगी???
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है आप जानना चाहते हैं आपको जीवन साथी कैसा मिलेगा हम से प्रेम करेगा या नहीं ससुराल पक्ष कैसा होगा जानने के लिए हमारे जुड़े रहे मैं हूं आपके साथ... ज्योतिषाचार्य प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
#astrologer #Pramod_Krishna_Shastri
ज्योतिष हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार देखें तो हाथ की हथेली में विवाह रेखा का विशेष महत्व होता है विवाह रेखा के द्वारा हम जान सकते हैं हमारा विवाह कब और कैसे कहां होगा हमारा जीवन साथी कैसा होगा हमारे हाथ की रेखाएं भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही संकेत दे देती हैं।
हमारे जीवन में क्या बदलाव होने वाला है हमारा भविष्य कैसा रहेगा इन सभी प्रश्नों के उत्तर हाथ की रेखाओं के द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं।
दर्शकों विवाह रेखा के बारे में जानने से पहले हाथ की कुछ रेखा और स्थानों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है हाथ में अन्य देखा और स्थानों के बारे में जानने के बाद ही विभाग रेखा के बारे में आप सही सटीक जानकारी निकाल सकेंगे।
आइए जानते हैं हथेली में किस स्थान पर होती है विवाह रेखा marriage line in hand
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कनिष्ठका यानी हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर बाहर की ओर जाने वाली रेखा को विवाह रेख के नाम से जाना जाता है चित्र में ध्यान से देखें।
यदि विवाह रेखा हृदय रेखा के ज्यादा पास में है तो 18 से 21 साल की आयु में विवाह होने की संभावना रहती है और यदि हृदय रेखा से विवाह रेखा की दूरी ज्यादा है तो 28 से 31 वर्ष की आयु में लगभग विवाह होता है एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम प्रसंगों के बारे में दर्शाती हैं।
Watch this Video विवाह रेखा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए वीडियो को जरूर देखें...
विवाह रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें..
- एक अकेली विवाह रेखा साफ स्पष्ट गहरी और लंबी है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसे जातकों को अधिक प्रेम करने वाला जीवन साथी प्राप्त होता है।
- यदि बुध पर्वत की ओर आते आते विवाह रेखा दो से तीन भागों में बट जाए तो विवाह होते होते टूटने की संभावना रहती है।
- यदि बुध पर्वत पर दो भागों में विवाह रेखा नजर आए तो विवाह होने के बाद वैवाहिक जीवन में कलह की आशंका रहती है।
- यदि विवाह रेखा हृदय रेखा से दूर छोटी उंगली के बिल्कुल पास हो साथ ही रेखा यदि ऊपर की ओर मुड़ी हो ऐसे लोगों के विवाह होने मेंबहुत परेशानियां आती है कभी-कभी तो ऐसे लोग अविवाहित ही रह जाते हैं
- यदि विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो इसे शुभ माना जाता है ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम की कमी नहीं रहती है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखें तो जिस व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा सूर्य पर्वत तक जाती है उसे शुभ मानते हैं। ऐसे जातकों का विवाह पैसे वाले घर में होता है इनके पास विवाह के बाद पैसों की कभी भी कमी नहीं रहती है।
- जिन पुरुषों या महिलाओं के हाथ में विवाह रेखा के साथ दो से तीन रेखाएं और होती हैं ऐसे लोगों के जीवन में पति या पत्नी के अलावा प्रेम प्रसंगों की संभावना भी रहती है।
- स्त्री हो या पुरुष विवाह रेखा के बगल में एक और सामान देखा हो तो दो विवाह का योग बनता है लेकिन दोनों रेखाएं समान होनी चाहिए।
- ब्लॉक में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है इसकी पुष्टि हम पूर्ण रूप से नहीं करते हैं

