रुद्राक्ष खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
रुद्राक्ष हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही खरीदना चाहिए
9 मुख से लेकर 21 मुख वाले व एक मुखी रुद्राक्ष महंगे होते हैं यह आसानी से नहीं मिलते हैं।
9 मुख से लेकर 21 मुख वाले व एक मुखी रुद्राक्ष महंगे होते हैं यह आसानी से नहीं मिलते हैं।
नेपाल को छोड़कर शेष सभी जगह के एक मुखी रुद्राक्ष प्रायः अर्धचंद्राकार पाए जाते हैं कभी-कभी तीन एवं दो मुख वाले भी एक मुख वाले रुद्राक्ष प्राकृतिक तौर पर बन जाते हैं।
रुद्राक्ष गर्म एवं सर होता है अगर हम दोनों का किसी भी तरह से उपयोग नहीं कर रहे हैं तो तेल में डुबोकर रखना चाहिए इससे रुद्राक्ष फटेगा नहीं क्योंकि अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो कभी-कभी रुद्राक्ष अपने आप फट जाता है इसलिए उसे तेल में डुबोकर रखें इससे रुद्राक्ष हमेशा ही सही बना रहेगा।
असली और नकली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें????
यदि आप असली और नकली रुद्राक्ष की पहचान करना चाहते हैं तो एक कटोरे में पानी को वालिए जब पानी उबलने लगे तब रुद्राक्ष को उबलते हुए पानी में डाल दीजिए 1 से 2 मिनट तक रुद्राक्ष को उबलने दीजिए कुछ देर बाद उबलते हुए पानी को गैस चूल्हे से उतारकर ढककर रख दें थोड़ी देर बाद रुद्राक्ष के दाने को निकाले और उसे गौर से देखें अगर दाने को जोड़ जोड़ कर बनाया गया होगा तो वे जितनी फाके जोडे होंगे वह फट जाएंगे और जोड़ दिखने लगेंगे जोड़ को जोड़ने वाला सलूशन भी दिखेगा नहीं तो प्राकृतिक तौर पर थोड़े अथवा ज्यादा फटे हुए रुद्राक्ष अगर डालेंगे तो वह और भी फट जाएंगे।
-रुद्राक्ष धारण करने के नियम-
पुराणों में रुद्राक्ष धारण करने के विषय में कोई विशेष परहेज नहीं बतलाया गया है।
किंतु फिर भी रुद्राक्ष पहनने वाले को मांस मछली अंडा इत्यादि वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
शुद्ध विचार मनुष्य के कल्याण क मानसिक शांति हेतु बहुत ही जरूरी होते हैं।
इसलिए रुद्राक्ष पहनने वाले लोग अपने विचार शुद्ध रखें साथ ही सात्विक जीवन व्यतीत करें।
रुद्राक्ष पहन कर अगर धार्मिक निष्ठा का पालन किया जाए तो इसका लाभ और ज्यादा फलित होता है।
एक मुखी से 14 मुखी रुद्राक्ष के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए वीडियो देखें लिंक पर क्लिक करें....
रुद्राक्ष धारण करने के लाभ
- रुद्राक्ष धारण करने से मन को शांति प्राप्त होती है मन स्थिर रहता है
- रुद्राक्ष अपना असर 40 दिन के अंदर दिखाना प्रारंभ कर देता है।
- रुद्राक्ष पहनने से मानसिक व्याधियों से छुटकारा मिलता है।
- रुद्राक्ष की माला पहनने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं है क्योंकि रुद्राक्ष कभी भी विपरीत फल नहीं देता है वह लाभ ही प्रदान करता है।
- रुद्राक्ष जितना पुराना होता है उतना ही उत्तम लाभदायक माना जाता है
- रुद्राक्ष धारण करने से अनेक प्रकार की दिव्य शक्तियां प्राप्त होती हैं भगवान भोलेनाथ की कृपा का अनुभव होता है।
- रुद्राक्ष धारण करने से हृदय रोग में लाभ होता है
- रुद्राक्ष धारण करते समय यदि मंत्र याद नहीं है या मन में कोई संशय है तो भगवान शंकर का महामंत्र "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जप करते हुए रुद्राक्ष धारण कर लेना चाहिए।

No comments:
Post a Comment